111 यूनिट रक्तदान के साथ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया विधायक रामचन्द्र यादव का जन्मदिन

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिन इस वर्ष भी सेवा और जनसहभागिता के साथ धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा आर टी एस कॉलेज, नरौली, रुदौली, अयोध्या में मनाया गया।प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस बार भी जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में आयोजित करते हुए भव्य रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 111 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा व अलोक चंद्र यादव, विकास मिश्रा, अनुप शुक्ला, शशि यादव, विजय यादव, दीपक यादव, रविकांत तिवारी उर्फ मोनू तिवारी, दीपक तिवारी व सत्य प्रकाश यादव सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
रक्तदान शिविर में लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल अयोध्या की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही। टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकार पूजा कौशल सिंगर ने अवधी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर लोग झूम उठे और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। समारोह में भाजपा नेता तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, आदर्श चंद्र यादव, आशीष यादव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, कुलदीप सिंह यादव, अश्विनी यादव, डॉ. एम.के. यादव, डॉ देवमणि यादव, शीतला प्रसाद शुक्ला चेयरमैन, कृष्ण सागर पाल, भानु प्रताप यादव, योजराज यादव प्रधान, लालता प्रसाद यादव प्रधान, हिमांशु निषाद, सुमन पासवान, माधुरी सिंह, राकेश तिवारी, भरत लाल रावत, धर्मेंद्र वर्मा, बब्बन शुक्ला, कृष्णा कुमार पाण्डेय खुन्नु सहित क्षेत्र के प्रधानगण, भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान विधायक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। तथा केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।उपस्थित जनसमूह ने विधायक के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। पूरा आयोजन सेवा भावना, सामाजिक समरसता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



