उत्तर प्रदेश

तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर हाफिज मोहम्मद नोमान खान का सम्मान

रिपोर्ट फतेह खान

रुदौली (अयोध्या)।

भेलसर मोहल्ला तकिया में स्थित मस्जिद सैय्यदना अबू बकर रज़ि. में माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर तरावीह की नमाज़ के दौरान हाफिज मोहम्मद नोमान खान साहब क़िब्ला ने मुकम्मल कुरआन पाक सुना कर नमाज़ियों के दिलों को रौशन कर दिया। कुरआन की तिलावत सुनकर मौजूद मोमिन भाइयों के दिलों को सुकून और रूहानी खुशी हासिल हुई। इस बाबरकत और मसर्रत भरे मौके पर भेलसर तकिया में आयोजित कार्यक्रम में हाफिज मोहम्मद नोमान खान साहब की इल्मी और दीनि खिदमतों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। रुदौली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि जब्बार अली ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया, वहीं तारिक शरबती ने शॉल ओढ़ाकर उनका इस्तकबाल किया और मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि जब्बार अली ने सभी लोगों को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि कुरआन पाक की तिलावत सुनने और पढ़ने से दिलों को सुकून मिलता है और इंसान के अंदर नेकी की भावना पैदा होती है। उन्होंने हाफिज मोहम्मद नोमान खान की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और नमाज़ी मौजूद रहे। अंत में मुल्क में अमन व सलामती और पूरी उम्मत की भलाई के लिए खास दुआ की गई। साथ ही अल्लाह तआला से दुआ की गई कि वह माह-ए-रमज़ान उल मुबारक में हम सभी की इबादतों को कुबूल फरमाए और ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने की तौफीक अता करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}