रुदौली क्षेत्र के बिडहार गांव में गूंजे स्वागत के जयकारे :भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा से भव्य अभिनंदन
महिला भाजपा नेत्री सुमन पासवान के आवास पर आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम

रुदौली-अयोध्या। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बिडहार गांव में प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत का दृश्य देखने को मिला।भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं ग्राम प्रधान बिडहार सुमन पासवान के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ राधेश्याम त्यागी का जोरदार अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में स्वागत के जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। जैसे ही राधेश्याम त्यागी का काफिला बिडहार गांव पहुंचा, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुमन पासवान ने अपने आवास पर राधेश्याम त्यागी को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने भाजपा और राधेश्याम त्यागी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुमन पासवान ने कहा कि राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सुमन पासवान ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हैं।
वहीं अपने स्वागत से अभिभूत राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। राधेश्याम त्यागी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की बदौलत आज पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम कैलाश शुक्ल, त्रिलोकीनाथ तिवारी, दया शंकर श्रीवास्तव, पवन कुमार, मंडल अध्यक्ष रुदौली देहात भारत लाल, जमुना प्रसाद, उदयराज यादव, नकछेद तिवारी, भगीरथ तिवारी, पूर्णमासी रावत ग्राम प्रधान गौरियामऊ, अशोक यादव रामसरनदासपुर, रविंद्र चौहान, जियालाल रावत, राकेश रावत, सोनू यादव, मोनू श्रीवास्तव, राहुल कुमार कोरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।



