उत्तर प्रदेश

होली पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सीओ आशीष निगम ने संभाली कमान

दो थाना प्रभारियों व पुलिस फोर्स को लेकर किया क्षेत्र भ्रमण

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। होली का त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सीओ रुदौली ने भी कमान संभाल ली है।सोमवार को सीओ आशीष निगम ने प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव व थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को लेकर पटरंगा थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में रूट मार्च निकाल कर लोगों से होली व रमजान का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील की।सीओ आशीष निगम के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने ग्राम सरैठा, पुराय, गेरौंढा, सीवन, वाजिदपुर, पचलो, मखदूमपुर, बसौढी, रानीमऊ, अशरफपुर गंगरेला सहित आदि गांवों में रूट मार्च निकाल कर लोगों में संदेश दिया कि सभी लोग शांति पूर्वक त्यौहार को मनाएं।आपस में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखें।त्यौहार में खलल डालने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव का भ्रमण किया गया और लोगों को हिदायत दी गई कि होली व रमजान का पर्व शांति पूर्वक मनाएं।आपस में भाईचारा कायम रखें।प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।यदि किसी ने त्यौहार के मौके पर शांति प्रभावित करने का प्रयास किया तो फिर उसकी खैर नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}