उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महराजगंज न्यूज़:साहू तैलिक समाज की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

साहू तैलिक समाज की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

महराजगंज। साहू तैलिक कल्याण समिति महाराजगंज, सम्बद्ध भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की मासिक बैठक रविवार को एसएसबी कैम्प के सामने स्थित रामसागर गुप्ता चिऊरहा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की तथा संचालन गोविंद गुप्ता ने किया। बैठक में यूजीसी से जुड़े विषयों, संगठन की मजबूती, आगामी होली मिलन कार्यक्रम तथा समाज की उपेक्षा को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।bअध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समाज को सजग और संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपमानजनक व्यवहार को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा और सभी को एकजुट रहकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा।


जिलासंयोजक लालजी प्रसाद गुप्ता ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि साहू समाज सदैव राष्ट्रहित में अग्रणी रहा है और आत्मनिर्भरता इसकी पहचान है। ई.जे.पी. गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। कोषाध्यक्ष कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को तन, मन और धन से संगठन के लिए समर्पित रहना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष बद्री विशाल गुप्ता ने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का आह्वान किया, जबकि सोहनलाल गुप्ता ने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करने की अपील की।


बैठक में रामसेवक गुप्ता बसवार, रामसागर गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, हरिवंश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, गोवर्धन, जयराम, रामराज गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, दिनेश, छोटेलाल, दीनानाथ, राजेश, विद्याभूषण गुप्ता, भगवान गुप्ता, अशोक गुप्ता, गोरख गुप्ता, अमित कुमार, अवधेश, अजय कुमार गुप्ता, विष्णुदयाल, कृष्ण मुरारी, सुरेश, ईश्वर, सूरज, सुरेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और सामाजिक सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}