उत्तर प्रदेश

कोतवाली रुदौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता बुजुर्ग महिलाओं से छिनैती करने वाले गिरोह के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर किया मामले का खुलासा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में मची खलबली

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात पर पुलिस ने तगड़ा प्रहार किया है। घटना के बाद रुदौली कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में सक्रिय हुई भेलसर चौकी की पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर लूट व टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। रुदौली कोतवाली परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं। ये आरोपी सुनसान स्थानों पर बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके आभूषण व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि तीन अलग-अलग तिथियों पर हुई वारदातों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने दोनों अपराधियों अखिलेश व नईम अहमद निवासी ग्राम बिरौली थाना सफदरगंज को मय लूट के सामान व एक अदद मोटर साईकिल बरामद किया है। तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह, कांस्टेबल रजत कुमार, अभिषेक कुमार, दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। रुदौली कोतवाली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है। वही रुदौली क्षेत्र में हुई घटनाओं की लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई व खुलासे से क्षेत्र के आमजन व व्यपारियों में राहत देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}