उत्तर प्रदेश
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की चांद की तस्दीक।
आसमान में नजर आया रमज़ान का चांद, कल होगी पहली तारीख।
लखनऊ। मरकज़ी चांद कमेटी के एलान के बाद मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रमज़ान का चांद नजर आने की तस्दीक कर दी है। चांद दिखाई देने की पुष्टि के साथ ही पूरे मुल्क में खुशी की लहर दौड़ गई।
मस्जिदों में इबादत की तैयारियां शुरू हो गईं। बाजारों में रौनक बढ़ गई। और घरों में सहरी व इफ्तार की तैयारियां तेज हो गईं। मौलाना ने लोगों से अपील की है। कि रमज़ान के मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। जरूरतमंदों की मदद करें और अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम फैलाएं। एलान के मुताबिक कल रमज़ान की पहली तारीख होगी और मुसलमान रोज़े की शुरुआत करेंगे।



