मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी भैलसर का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट.फतेह खान
अयोध्या रूदौली तहसील क्षेत्र के भैलसर स्थित मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी के दस वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर.एच. अंसारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय के दस वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है कार्यक्रम में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन एवं कंप्यूटर विषयों से जुड़े आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने मानव पाचन तंत्र, मानव हृदय, रक्त परीक्षण, ऑप्टिकल मॉडल और रोबोट जैसे मॉडल प्रदर्शित किए। हिंदी विभाग में मुंशी प्रेमचंद सहित साहित्यिक विषयों पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की मेहनत और नवाचार की सराहना की। मुख्य पुरस्कार एवं विशेष सम्मान स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह के दौरान कक्षा 11 के छात्र भूमि कासोधन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र का मुख्य पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि कक्षा 11 की छात्रा साहिस्ता सना को भी विशेष मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वे विद्यार्थी जो पूरे शैक्षिक वर्ष में एक भी दिन अनुपस्थित नहीं रहे, उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी नियमितता और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। अंत में डॉ. अंसारी ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



