महाराजा रुद्रभर पासी जन्म जयंती के अवसर पर आलोक चंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई भव्य रैली
रैली का शुभारंभ विधायक पुत्र ने किया,बाइक रैली में उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। सोमवार को रुदौली के निर्माता महाराजा रुद्रभर पासी जन्म जयंती (जन्मतिथि महाशिवरात्रि पर्व) के अवसर पर शुजागंज बाजार के पक्का तालाब पर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ता गण व भारी संख्या में गांव के ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव पुत्र समाजसेवी युवा लोकप्रिय नेता आलोक चंद्र यादव ने किया। यह बाइक रैली शुजागंज पक्का तालाब से प्रारंभ होकर भेलसर चौराहा रुदौली रोड, रुदौली रेलवे ओवर ब्रिज हनुमान किला, कल्याण सिंह प्रतिमा चौक से होकर भैरव धाम, रसूलबाद, गुलचप्पा खुर्द रेलवे क्रॉसिंग होते हुए नेशनल हाईवे के किनारे स्थित अंबेडकर स्मारक पार्क कुढ़ासादात पर समाप्त हुई। आगे आगे चल रहे डीजे के माध्यम से महाराजा रुद्रभर पासी अमर रहे अमर रहे अमर रहे के जमकर नारे लगाए गए। रैली का जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। इस बाइक रैली के माध्यम से रुदौली वासी हिन्दूओं के मन मस्तिष्क से विस्मृति राजा रूद्रभर पासी राज के प्रति रुदौली के हिन्दूओं का ध्यान आकर्षण किया गया। राजा रुद्रभर पासी के इतिहास पऱ चर्चा कर रुदौली वासी हिंदूओं के मन मस्तिष्क में राजा रुद्रभर पासी राज की याद को ताज़ा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिड़हार ग्राम प्रधान सुमन पासवान भी उपस्थित रही। वहीं सुरक्षा की दृष्टिगत देखते हुए रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य अपनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। बाइक रैली में योगेश पासी, सचिन पुजारी, देवीदीन, दुर्गेश, दिनेश यादव, सदानंद यादव सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण शामिल रहे।


