उत्तर प्रदेश

अयोध्या में चोरी का खुलासा: रूदौली पुलिस ने 24 घंटे में तीन चोरों को दबोचा

ऑपरेशन त्रिनेत्र की सफलता: बनगांवा मोड़ से गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के 5900 रुपये बरामद

रिपोर्ट फ़तेह खान 

शुजागंज अयोध्या

कोतवाली रूदौली पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र की मदद से दुकान में चोरी करने वाले गिरोह को 24 घंटे में बनगांवा मोड के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों के पास से चोरी किए गए 5900 रुपए बरामद कर न्यायालय भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली पुलिस भेलसर टिकैत नगर मार्ग हापा बगिया तिराहा पर स्थित मुर्गे की दुकान से चोरों के गिरोह द्वारा 5900 रुपए चोरी किए गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र की मदद से अथक प्रयास कर 24 घंटे में चोरी की घटना का अनावरण कर तीन चोरों अभिषेक कुमार पुत्र स्व. संतराम निवासी हलियापुर सुल्तान पुर, अमित कुमार पुत्र सीताराम निवासी हलियापुर सुल्तान पुर, हिमांशु कौशल पुत्र राधेश्याम कौशल निवासी हलियापुर सुल्तान पुर को अपराध निरीक्षक शत्रुघ्न यादव चौकी प्रभारी शुजागंज अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश यादव हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादव कांस्टेबल अभिषेक कुमार के साथ बनगांवा मोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों के पास से चोरी किए गए 5900 रुपए बरामद किया गया,पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}