ग्राम पंचायत जखौली में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
चौपाल में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विकास खंड के ग्राम पंचायत जखौली में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का आयोजन गिरजेश पाठक परियोजना निदेशक पीडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनी गई। और उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया। ग्राम चौपाल के दौरान पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, राशन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आई। जिसे परियोजना निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, प्रधान प्रतिनिधि माताफेर चौरसिया, ग्राम सचिव देवेंद्र पांडेय, टीए देवेंद्र श्रीवास्तव, पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार मेढ़ीलाल सहित पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। जिससे ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही संभव हो पाता है। यह ग्राम चौपाल न केवल जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुई, बल्कि सुशासन और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण भी बनी। इस ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर मंशाराम चौहान, पवन साहू, रामनाथ साहू, रामजी यादव, राम शब्द मिस्त्री, शिव वरदान दुबे, शिवसरन प्रजापति, जियालाल कनौजिया, राम चंदर साहू, अशोक यादव, विकास दुबे, घनश्याम, रामसमुझ, पुत्तीलाल रावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।



