उत्तर प्रदेशमहराजगंज

एसएसबी महानिदेशक संजय सिंघल ने किया सोनौली सीमा व्यापार व पारगमन मार्ग का निरीक्षण, भारत–नेपाल समन्वय पर दिया जोर

ठूठीबारी/सोनौली।
दिनांक 06 फरवरी 2025 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक श्री संजय सिंघल (भा.पु.से.) द्वारा भारत–नेपाल सीमा के महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं पारगमन केंद्र सोनौली का औपचारिक भ्रमण किया गया। उनके आगमन पर 22वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर ने पौधा भेंट कर पारंपरिक सम्मान के साथ उनका स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान महानिदेशक महोदय ने सोनौली चेकपोस्ट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, यात्री आवागमन प्रणाली, सीमा प्रबंधन, सीमा पार व्यापार तथा यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीमा पर सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने से जुड़ी प्रशासनिक, संचालनात्मक एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
महानिदेशक महोदय ने विशेष रूप से सीमा पार व्यापार, यात्रियों की आवाजाही, अंतर-एजेंसी समन्वय, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा चुनौतियों पर फोकस करते हुए उनके प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने नव-निर्मित एवं निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का भी निरीक्षण किया।
भारत–नेपाल सुरक्षा एजेंसियों की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक
इस अवसर पर आयोजित समन्वय बैठक में भारत एवं नेपाल की विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।
नेपाल की ओर से
श्री दीपेंद्र कुंवर, DIG, सशस्त्र पुलिस बल (APF) नेपाल
श्री नवराज बोहरा, पुलिस अधीक्षक, 27वीं वाहिनी
श्री जनक बहादुर शाही, SP, नेपाल प्रहरी
भारत की ओर से
श्री रतन संजय (भा.पु.से.), महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय लखनऊ
श्री मुन्ना सिंह, उप-महानिरीक्षक, सेक्टर गोरखपुर
श्री संजय शेरखानी, उप-महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय लखनऊ
श्री शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट, 22वीं वाहिनी
श्री जगदीश धाबाई, कमांडेंट, 66वीं वाहिनी
श्री उज्जवल दत्ता, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी
श्री संजय कुमार, कमांडेंट, 50वीं वाहिनी
अन्य विभागों से
सीमा शुल्क विभाग से श्री संजय मिश्रा, अधीक्षक
उत्तर प्रदेश पुलिस से श्री अंकुर गौतम, क्षेत्राधिकारी नौतनवा
श्री महेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी सोनौली
श्री गौरव यादव, चौकी प्रभारी सोनौली
सीमा सुरक्षा व व्यापार व्यवस्था सुदृढ़ करने पर सहमति
बैठक में सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं, चुनौतियां एवं सुझाव प्रस्तुत किए। सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, यात्रियों को बेहतर सुविधा, व्यापारिक पारगमन को सुव्यवस्थित करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर सर्वसम्मति बनी।
महानिदेशक श्री संजय सिंघल ने अंतर-एजेंसी सहयोग, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और आधुनिक सीमा प्रबंधन प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
अंततः यह भ्रमण एवं समन्वय बैठक भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा, व्यापार और प्रशासनिक सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण और परिणामदायक सिद्ध हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}