उत्तर प्रदेश

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास का श्रेष्ठ माध्यम है खेल : विधायक रामचंद्र यादव सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कालेज के मैदान में आयोजित हुई बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

ओवरऑल फिरोजपुर मखदुमी बना चैंपियन, सरैठा उपविजेता

रुदौली-अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कालेज शुक्लापुर रुदौली के मैदान पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्र ध्वज के ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। इस दौरान विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि व्यक्ति के सम्पूर्ण शरीर और मस्तिष्क के विकास का सशक्त माध्यम खेल है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने खेलो को बढ़ावा देने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। श्री यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भी खेलो को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने न्यायपंचायत से लेकर प्रादेशिक स्तर तक प्रतियोगिताओं के आयोजन का खाका खींचा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रतिभा शाली बच्चों को मंच प्रदान कर रही है। कि वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपनी क्षमता अनुसार खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बनाएं। उन्होंने खेलो इंडिया की चर्चा करते हुए कहा कि अभी हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में खेलो को विकसित करने के लिए बड़ा अंश दिया है।इस दौरान विभिन्न स्पर्धा में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी प्रतिस्पर्धा में सरैठा विजेता, शुक्लापुर उपविजेता रहे। इसी प्रकार जूनियर स्तर खो खो बालिका वर्ग में शुक्लापुर विजेता व हलीमनगर उपविजेता रहे।इसी प्रकार सुलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चितईपुर के आशीष प्रथम,राम जानकी का पुरवा की संगीता द्वितीय व शुक्लापुर की सरस्वती तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में फिरोजपुर मखदूमी के अमरजीत प्रथम,मीरमऊ के राजू द्वितीय व फिरोजपुर मखदूमी के सुनील तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी,खो-खो,दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,सुलेख,गायन,नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने जोर आजमाइश की। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण गुप्ता व आभार ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकांत राम ने दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जोरदार स्वागत किया। खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अविनाश पांडेय, जिला प्रवक्ता रामकृष्ण गुप्ता, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप मौर्य, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास, रामानुज तिवारी, राजकुमार शर्मा, विपिन पालीवाल, विजय प्रताप सिंह, अमित कुमार, राम सरन मौर्य, रजनीश तिवारी, पांचुराम, मृत्युंजय शरण गौड़, प्रदीप दूबे, ममता वर्मा, अजीज फात्मा, असगर अली, उजैर अहमद, श्याम जी मिश्र, आशीष यादव, के पी सिंह, शिवशंकर यादव, संजय आजाद, रजनीश मिश्र, गंगाधर सिंह, संजय कुमार, आत्माराम सहित अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}