रुदौली अमानीगंज मार्ग का खतरे का मोड़ अब सुरक्षित
रुदौली कोतवाली पुलिस ने तालाब के किनारे अपने हाथों से लगाया बैरिकेड

रुदौली-अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रुदौली अमानीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम मिर्जापुर गांव के पास खतरनाक मोड़ पर जहां दोनों ओर तालाब होने के कारण पहले लगातार हादसे हो रहे थे। जिसमें दो की जान भी जा चुकी है। जिसे गुरुवार को कोतवाली रुदौली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने अपने हाथों से तालाब के दोनों ओर बांस व बल्लियों से बेरिकेडिंग कराकर अब पूरी तरह से सुरक्षित करा दिया है। जिससे अब वहां पर दुर्घनाएं नही हो सकेंगी। जानकारी के मुताबिक राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मौके पर खुद सक्रिय होकर बांस व बल्लियों से मजबूत बैरिकेडिंग लगाई है। इसके अलावा रुदौली नगर पालिका की मदद से खम्बों पर स्ट्रीट लाइट भी स्थापित की गई है। जिससे रात में भी मोड़ सुरक्षित बना रहे। और आने जाने वाले राहगीरों को बहुत ही आसानी होगी। वे अब अपने गंतव्य तक आसानी से आ जा सकेंगे। रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि यह कदम प्रशासन और जनता की साझेदारी का स्पष्ट उदाहरण है। उनका कहना है कि सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता ही हादसों को रोकने का सबसे बड़ा उपाय है। सुरक्षा ही सर्वोपरि,प्रशासन और जनता की सहभागिता से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।



