हनुमान प्रसाद बाल विद्या मंदिर में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ मनाया गया

रिपोर्ट फतेह खान
अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत ग्राम सभा हयातनगर स्थित हनुमान प्रसाद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, हयातनगर सुजागंज में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस** हर्षोल्लास, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं तथा भव्य रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने अनुशासन, शालीनता एवं राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सक्सेना सहित पंकज सक्सेना, अंकित सक्सेना एवं विद्यालय का समस्त शिक्षक व कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगत नारायण पांडेय सहित अनेक गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान एवं सामाजिक एकता की भावना को प्रबल करना रहा। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



