उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, नेपाली युवक गिरफ्तार

महराजगंज।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत भरवलिया में पुलिस ने बीज तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष पटेल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान भरवलिया में एक नेपाली नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक (लु 22 प 8490) को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक से दो बोरी और दो झोले में रखे ज़्वार बीज (हाइब्रिड सुडान) के कुल 30 पैकेट, वजन लगभग 150 किलोग्राम बरामद किए गए। बीज को भारत से नेपाल तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से एक नेपाली युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। अभियुक्त की पहचान मुकुन्द प्रसाद यादव पुत्र जितई, निवासी देवगांव, थाना परासी, जनपद नवल परासी, राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई।
इस संबंध में थाना प्रभारी ठूठीबारी नवनीत नागर ने बताया कि तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बरामद बीज व अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}