वाइब्रेंट ग्राम श्यामकट में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन, 82 ग्रामीण हुए लाभान्वित

महराजगंज।
दिनांक 22 जनवरी 2026 को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एफ समवाय, सोनौली के कार्यक्षेत्र में स्थित वाइब्रेंट ग्राम श्यामकट में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद वसीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत रोगियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

चिकित्सा शिविर से कुल 82 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 36 महिलाएं, 28 पुरुष एवं 18 बच्चे शामिल रहे। शिविर के दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ मौसमी बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के चिकित्सा कार्मिकों में सहायक उप निरीक्षक (फार्मासिस्ट) सतीश सिंह, मुख्य आरक्षी चिकित्सा राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी चिकित्सा राजेश कुमार, आरक्षी (सामान) अनिल कुमार सहित अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर में शामिल ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई। यह आयोजन सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।



