उत्तर प्रदेशमहराजगंज

एसपी ने ठूठीबारी व बरगदवा थानों का किया औचक निरीक्षण, सीमावर्ती सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

महराजगंज।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बृहस्पतिवार को थाना ठूठीबारी एवं बरगदवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों का रख-रखाव, शस्त्रागार, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर तथा साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसपी सोमेंद्र मीना ने थाना प्रभारी एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर समयबद्ध कार्रवाई करने, आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र होने के दृष्टिगत चेकिंग अभियान, रात्रि गश्त एवं सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया तथा आवश्यक सुधारों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}