उत्तर प्रदेशमहराजगंज

देशभक्ति की भावना से गूंजा राधा कुमारी इंटर कॉलेज परिसर, “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से बना राष्ट्रभक्ति का माहौल

महराजगंज।
दिनांक 22 जनवरी 2026 को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय ठूठीबारी अंतर्गत राधा कुमारी इंटर कॉलेज परिसर में सी समवाय द्वारा देशभक्ति गीत “वंदे मातरम्” का भव्य एवं सफल सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी स्वर से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के लगभग 150 छात्र-छात्राएं, 08 शिक्षकगण, तथा एसएसबी की सहायक कमांडेंट सुश्री प्रिया यादव सहित अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे।


इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा में युवाओं की भूमिका के विषय में प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में अनुशासित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक बताया। यह आयोजन सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी सहयोग और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}