दो अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत,तीन घायल मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
घटना स्थल की ओर निकल पड़े मृतक के परिजन

रुदौली-अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते मंगलवार की देर शाम समय लगभग साढ़े 9 बजे ग्राम वादे का पुरवा मजरे नरौली थाना मवई निवासी आशाराम पुत्र सियाराम उम्र 45 वर्ष व पाटनदीन पुत्र तुलसीराम उम्र 42 वर्ष जो अपने घर से बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने सर्कटिया अमानीगंज जा रहे थे। कि जैसे ही रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भेलसर रुदौली मार्ग पर स्थित मीरापुर गांव के पास पहुचे ही थे। कि अचानक किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख उनके साथ बारात जा रहे बराती तुरन्त रुक गए। और उन्हें अपने निजी वाहन से इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी रुदौली पहुचाया। जहां पर सीएचसी चिकित्सकों ने आशाराम को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि पाटनदीन का प्रथामिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। वही बारातियों द्वारा इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन तुरन्त घटना स्थल की ओर निकल पड़े। और सीएचसी पहुचते ही मृतक को देखकर परिजन जोर जोर से रोने चिल्लाने लगे। इस घटना से परिजनों का रोरोकर बुराहाल है। वही सूचना मिलते ही हल्का एसआई मनीष तिवारी तुरन्त मौके पर पहुचे। और उन्होंने तुरन्त मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वही दूसरी घटना कोतवाली रुदौली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या मार्ग पर रौजागांव ओवरब्रिज के निकट दलसराय चौराहा पर मंगलवार की देर रात समय साढ़े 11 बजे जो अपने खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लोड करके बलरामपुर रौजागांव चीनी मिल जा रहे थे। कि अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रक कंटेनर ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि गन्ना लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई। इस घटना से राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वही ट्रक कंटेनर का आगे का हिस्सा भी छतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में ट्रक चालक रुखसार पुत्र मो आजाद उम्र 27 वर्ष व खलासी तवीर उम्र 22 वर्ष निवासीगण घरावल थाना फरीदपुर जिला अमेठी जो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा इस घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य, उपनिरीक्षक हर्षित मिश्रा, हल्का एसआई अभय प्रताप सिंह, कांस्टेबल रजत कुमार व दुर्गेश यादव के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। और दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का प्रथामिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सीएचसी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। वही इस घटना से राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने तुरन्त हाइड्रा क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर ट्राली को राजमार्ग से किनारे कराया। और राजमार्ग पर बिखरे हुए गन्ने को भी उठाकर किनारे कराया। और दुर्घटना करने वाले ट्रक को भी राजमार्ग से किनारे कराया गया। तब जाकर राजमार्ग पर आवागमन शुचारु रूप से बहाल हो सका।



