Life Styleउत्तर प्रदेशमहराजगंज

गैरसरकारी संगठन सर्वहितकारी सेवाश्रम का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त महराजगंज जनपद

महराजगंज।पूरे देश से बाल विवाह को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से भारत सरकार की 100 दिन की विशेष कार्ययोजना से उत्साहित गैरसरकारी संगठन सर्वहितकारी सेवाश्रम ने कहा कि वह महराजगंज जनपद को साल भर के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेगा। ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ जिसे बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर पूरे देश में शुरू किया गया है, ने एक लक्षित रणनीति तय की है। इसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं, और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चों के खिलाफ इस सदियों पुराने अपराध का अंत सुनिश्चित किया जा सके। सर्वहितकारी सेवाश्रम देश में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। इसके 250 से भी अधिक सहयोगी संगठन देश के 451 जिलों में बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष में ही इस नेटवर्क ने देश में एक लाख से ज्यादा बाल विवाह रोके हैं।

‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के 27 नवंबर को एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर सर्वहितकारी सेवाश्रम ने स्कूलों, ग्रामीण समुदायों और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और पूरे जिले में जगह-जगह बाल विवाह के खिलाफ शपथ समारोह आयोजित किए। संगठन ने जनसमुदाय को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया और उन्हें समझाया कि कानून के अनुसार बाल विवाह में किसी भी तरह से शामिल होने या सहायता करने वालों जिसमें शादी में आए मेहमान, कैटरर्स, टेंट वाले, बैंड वाले, सजावट वाले या बाल विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित, सभी को इस अपराध को बढ़ावा देने के जुर्म में सजा हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों से कानून लागू करने वाली एजेंसियों व जिला प्रशासन के साथ करीबी समन्वय से काम करते हुए सर्वहितकारी सेवाश्रम ने पिछले एक वर्ष में ही 300 बाल विवाह रुकवाए समझा बुझा कर रुकवाया गया हैं।
बाल विवाह के खिलाफ जारी अभियान को और गति व मजबूती देने वाली सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए विनोद तिवारी ने कहा, “यह 100 दिवसीय गहन अभियान देश की दिशा बदलने वाला साबित होगा और हमें प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य के करीब लाएगा। सदियों से हमारी बेटियों को अवसरों से वंचित किया गया है और विवाह के नाम पर उन्हें अत्याचार, शोषण और बलात्कार की ओर धकेला गया है। जन प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और समुदायों का अभूतपूर्व तरीके से एक साथ आना, बाल विवाह के खात्मे के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों को नई ऊर्जा व रफ्तार देगा। इस समन्वय और सामूहिक संकल्प से हम जिले को साल भर के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रति आश्वस्त हैं और अब इस अपराध को छिपने के लिए कहीं भी जगह नहीं मिलेगी।”
सौ दिन के इस गहन जागरूकता अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है और इसका आखिरी चरण 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समाप्त होगा। इसका पहला चरण 31 दिसंबर तक चलेगा जिसमें स्कूलों, कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता के प्रसार पर जोर रहेगा। एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच दूसरे चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थलों पर जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, बैंक्वेट हाल, और बैंड वालों जैसे विवाह में सेवाएं देने वालों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरा और आखिरी चरण 8 मार्च तक चलेगा। इसमें बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों, नगरपालिका के वार्डों और समुदाय स्तरीय भागीदारी पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की उपलब्धता में सिंदुरिया में स्थित सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें बच्चों को मुख्य रूप से बाल विवाह से होने वाले हानियों एवं बाल संरक्षण के टोल फ्री नंबर के चर्चा किया गया जिसमें से बच्चों को उनके सुविधा के अनुसार 1098 की सुविधा के बारे में बताया गया यदि आप कभी भी कहीं भी कोई भी अनजान व्यक्ति परेशान करता है तो आप प्रशासनिक सहयोग 1098 पर ले सकते हैं। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से महाराजगंज सिंदुरिया मिठौरा निचलौल के विद्यालय में आयोजित किया गया इसमें बच्चों एवं शिक्षक तथा साइकिल में कैंडल मार्च करके लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया, इस कार्यक्रम के दौरान 58 जगह पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा 50 गांव में कैंडल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया साथ ही साथ 30000 लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण किया। जिसमें मुख्य रूप से सर्वहितकारी सेवाश्रम के जिला कार्यक्रम सामान्यक में विजय प्रताप प्रजापति एवं कलस्टर कोऑर्डिनेटर प्रियंका, नीता एवं अजय सिंह विद्यालय परिवार के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}