उत्तर प्रदेश

डाक्टर अंसारी ने फेएस्टा 2025 का फीता काटकर किया उद्घाटन

मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर में चमकी बच्चों की प्रतिभा 

रिपोर्ट :-फ़तेह खान

रुदौली-अयोध्या। रूदौली तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी भेलसर में मिलेनियम फेएस्टा 2025 का भव्य आयोजन किया गया उत्साह और उमंग के साथ सपन्न हो गया कार्यक्रम का डाक्टर आरएच अंसारी फीता काटकर कार्यक्रम उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सीखने की उत्कृष्ट क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, हिंदी और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े मॉडलों के माध्यम से अपनी नवाचार क्षमता और ज्ञान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को देखने के लिए काफी संख्या अभिभावक जिसमे,महिलाएं व क्षेत्र लोग मौजूद रहे जिसे देखकर दर्शकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और अवधारणाओं की काफी सराहना की।प्रदर्शनी में विज्ञान विभाग के बच्चों ने मानव पाचन तंत्र,रक्त परीक्षण, मानव हृदय और ऑप्टिकल व रोबोट जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। गणित के तहत त्रिकोणमिति पार्क संक्रियाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।सामाजिक विज्ञान, इतिहास में प्राचीन व आधुनिक सभ्यता,जबकि भूगोल में दिन,रात की प्रक्रिया,जल चक्र और ज्वालामुखी जैसे आकर्षक मॉडल छात्रों ने पेश किए।हिंदी विभाग में मुंशी प्रेमचंद,विराम चिह्न और रानी चेनम्मा और पर्यावरण विषय पर खूबसूरत प्रदर्शनी लगी रही जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। पर्यावरण अध्ययन में ड्रिप सिंचाई प्रणाली और बवंडर (टॉरनेडो) के मॉडल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।बच्चों द्दारा कंप्यूटर द्वारा सोशल नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता प्रस्तुत की गई।मिलेनियम एकेडमी के अध्यक्ष डाक्टर आर एच अंसारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों के दिमाग का डब्लपमेंट होता है और हार्ट,लंग्स ,ब्रेन आदि कैसे काम करता है उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ रहे हैं और उनको प्रेक्टिकल करा रहे हैं तो वह हरचीज को समझ रहे हैं जान रहे हैं और अगर प्रेक्टिकल नहीं करा रहे हैं तो वह कहीं भी इंटरव्यू में जाएंगे तो उसमें वह फेल होंगे।उन्होंने बताया कि इसी लिए हमारे कालेज की प्रिंसिपल व समस्त विद्यालय परिवार की ओर से मिलकर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिससे बच्चों को मंच देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनकी प्रतिभाओं को निखारना एंव उज्ज्वल बनाना है। कार्यक्रम की सफलता पर अभिभावकों ने खुशी जताई और विद्यालय द्दारा किए गए इस तरह अयोजन को देखकर काफी सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}