रुदौली में बंदरों के हमले में भाकियू उपाध्यक्ष अफजल खान घायल, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट फतेह खान
रुदौली-अयोध्या। रुदौली नगर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल खान पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आदर्श नगर पालिका रुदौली क्षेत्र में घटी है। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस समय रुदौली नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लोगों पर बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बंदरों के हमले से घायल किसान यूनियन नेता अफजल खान ने बताया कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका और वन विभाग इस गंभीर स्थिति में मूकदर्शक बने हुए है। जबकि प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति बंदरों का शिकार हो रहा है।भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल खान ने प्रशासन से मांग की है कि वह इन जंगली बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए, ताकि नागरिकों को इस आतंक से राहत मिल सके।