उत्तर प्रदेश
उल्लासपूर्ण माहौल में श्री काली माता मंदिर माँजनपुर में शिखर पर कलश स्थापना

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। माँजनपुर काली माता मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापना कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद 51 कन्याओं की पूजा के बाद भंडारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ रुदौली विधायक रामचंद्र यादव पुत्र समाजसेवी आलोक चंद्र यादव ने गन्ना डायरेक्टर राम प्रेस यादव की उपस्थित में प्रारम्भ कराया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान राम बरन चौहान ने किया। भंडारे का आयोजन देर रात्रि तक चलता रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राम सागर रावत, शुभाष यादव, दिनेश यादव, विकास मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



