बीबीपुर के युवक ने मुम्बई में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

रुदौली-अयोध्या। मवई ब्लाक के ग्राम बीबीपुर के एक युवक ने मुम्बई में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।ग्राम बीबीपुर के मुदस्सिर खां ने मुम्बई में पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।पिछले साल भी मुदस्सिर खां ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था। मुदस्सिर खां मूल रूप से ब्लाक मवई के ग्राम बीबीपुर के निवासी हैं।इनके पिता का मुम्बई में व्यवसाय है।मुदस्सिर खां ने मुम्बई पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीत कर अपने गृह जनपद अयोध्या का नाम रोशन किया।मुदस्सिर की सफलता पर गांव बीबीपुर के मो कसीम खां, अब्दुल हई खां एडवोकेट, फहीम खां एडवोकेट, दरवेश खां एडवोकेट, जमालुद्दीन शेख, एजाज खां एडवोकेट, समीउल्ला खां, हाफिज इम्बिसात अंसारी, सैफ खां, ग्राम प्रधान शिवकुमार, मुबशिर खां, मुजीब खां, मो अजीम खां, मो हुसैन खां, हूर जमाल, बिलाल जमाल, सूबी खान, मादिहा खान, मारिया खान, आसिफ खान पठान, कासिफ खान, तमहीद खान, अदनान खान, माँज खान, तैय्यब खान सहित आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद दी है।



