उत्तर प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट फतेह खान

रुदौली/अयोध्या। जे.एफ.ए. स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के दौरान पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान अशोक वर्मा, नोमान हाफिज जी, सचिन यादव, दिलीप कुमार, अमित यादव, जितेंद्र तिवारी एवं पत्रकार फतेह खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। इसके पश्चात मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}