विधायक ने मवई ब्लॉक में आधार सुविधा केंद्र सीएससी का किया शुभारंभ नया कार्ड निशुल्क,अपडेट और संशोधन की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध
विधायक के इस बड़े प्रयास की पूरे क्षेत्र में हो रही सराहना

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई ब्लॉक में गुरुवार को आधार सेवा केंद्र (सीएससी) का शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने केंद्र का लोकार्पण किया। और विधायक रामचंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भावना यादव और राज्यमंत्री (सीएससी) राजेश मिश्रा ने श्री विधायक का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र में लंबे समय से आधार कार्ड केंद्र की मांग की जा रही थी। और स्थानीय लोगों को आधार कार्ड के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डाकघर की मशीन अक्सर खराब रहने से समस्या और बढ़ जाती थी। विधायक रामचंद्र यादव ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अयोध्या टीकाराम फुंडे से इस विषय में चर्चा की। उनके प्रयास से मवई ब्लॉक परिसर में यह केंद्र स्थापित किया गया है। जो बहुत ही सराहनीय है। सीएससी संचालक अंकित शर्मा के अनुसार, केंद्र में नया आधार कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा। साथ ही पता संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट समेत आधार से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।कार्यक्रम में निर्मल शर्मा, राम प्रेस यादव, मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, सुनील मिश्रा, भानू यादव, अंजनी यादव, राम सूरत यादव, सबीना खातून, प्रधान अवधेश यादव, विकास मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।