उत्तर प्रदेश

डॉ. वेंकटेश मिश्रा ने पीएचडी उपाधि प्राप्त कर रुदौली का सम्मान बढ़ाया

रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम खोजकला मजरे हलीमनगर निवासी पाटनदीन मिश्रा एवं माधुरी मिश्रा के सुपुत्र डॉ. वेंकटेश मिश्रा ने भौतिकी (फिजिक्स) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर पूरे क्षेत्र एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। यह उपाधि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा विश्वविद्यालय के कुलपति के कर-कमलों द्वारा प्रदान की गई है।डॉ. वेंकटेश मिश्रा वर्तमान में भारत सरकार के फॉरेंसिक विभाग में सीनियर साइंटिफिक सहायक के पद पर कार्यरत होकर राष्ट्रसेवा में योगदान दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि संपूर्ण परिवार, ग्राम एवं जिले के लिए गर्व का विषय है। डा. वेंकटेश मिश्रा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है। डॉ. वेंकटेश मिश्रा, शिक्षक एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित चंद्रमौली मिश्रा के भतीजे हैं। परिवारजन एवं क्षेत्रवासी डॉ. मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देने उनके आवास पर पहुंच रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}