उत्तर प्रदेश

रूदौली क्षेत्र के सौ से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली राहत सामाग्री राहत सामाग्री पाते ही पीड़ित परिवारों के खुशी से खिल उठे चेहरे

प्रभावित परिवारों की समस्या का होगा स्थाई समाधान : विधायक रामचंद्र

रुदौली-अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार को रूदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत रौनाही तटबन्ध पर सौ से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत समाग्री का वितरण किया गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने उपजिलाधिकारी रूदौली विकास धर दुबे के साथ कैथी,मांझा व पसैया के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।जिसमें लाई, चना, भूजा चना, चीनी, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने के लिए साबुन, ढ़क्कन दार पानी की बाल्टी, तिरपाल, आटा, चावल, अरहर दाल, आलू, हल्दी, मिर्चा, सब्जी मसाला, सरसों का तेल, रिफाइंड, नमक, सैनिटरी पैड, कपड़ा धोने के लिए साबुन, तौलिया, सूती कपड़ा, डिस्पोजेबल बैग, मग, डेटोल सेवलान सहित 26 प्रकार के जरूरियात के सामानों का वितरण किया गया। वही राहत सामग्री पाते ही पीड़ित परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राहत सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए श्री विधायक ने पशुपालको को उनके खाने के लिए भूसे उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र की गंभीर समस्या को देखते हुए सभी प्रभावितों को मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया है।वही विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पहली बार बाढ़ प्रभावित इलाकों में आए थे। तभी से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण शुरू हुआ था। बाढ़ प्रभावित लोगों को विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर तहसीलदार रुदौली विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला, शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव, गन्ना समिति के चैयरमेन निर्मल शर्मा, राम प्रेस यादव, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती, समाजसेवी संतोष यादव, राकेश यादव, अभिमन्यु यादव, शिवानंद मिश्रा, विकास मिश्र, दिनेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}