उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुदौली में शुजागंज बाजार व्यापार मंडल कमेटी का गठन

रुदौली-अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला रुदौली के अंतर्गत शुजागंज बाजार के व्यापार मंडल कमेटी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। इस अवसर पर महेश चंद्र गुप्ता को नगर अध्यक्ष, अहमद रसूल को नगर महामंत्री और अवधेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पदाधिकारियों में श्याम सुंदर गुप्ता (श्याम बाबू) जिला अध्यक्ष, मोहम्मद हसीन आजाद जिला महामंत्री और संरक्षक अजय सिंघल जी की उपस्थिति में समस्त कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बाजार में भ्रमण किया। और व्यापारियों से संवाद किया। संगठन के विस्तार और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए यह गठन एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं।