उत्तर प्रदेश

रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव ने दो दिव्यांगों को दी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें

सरकार का लक्ष्य कोई दिव्यांग संसाधनों के अभाव में न रहे पीछे : रामचंद्र यादव

रुदौली-अयोध्या। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक और पहल करते हुए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने शनिवार को रुदौली विकास खंड परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांगजनोें को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की। यह ट्राईसाइकिलें निःशुल्क प्रदान की गई। जिनकी लागत लगभग 45 हजार रुपये प्रति यूनिट रही। इसका पूरा खर्च विधायक की विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से वहन किया गया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सम्मान, आत्म निर्भरता और सुविधा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। प्रत्येक दिव्यांग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प हमारी सरकार का है। मैं चाहता हूं कि अधिकारीगण ऐसे पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाएं। श्री विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा है, और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चे अर्थों में सेवा और समर्पण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगों को शिक्षा, रोजगार और आजीविका के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। लाभार्थियों में तारा देवी पत्नी स्व. हंसराज निवासी भेलसर और शिवप्रसाद रावत पुत्र रामफेर रावत निवासी बनगांवा शामिल रहे। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद दोनों दिव्यांगजन भावुक हो उठे। और उन्होंने कहा कि इससे उनके जीवन में नई उम्मीद और सुविधा आई है। उन्होंने सरकार और विधायक रामचंद्र यादव का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक न्याय और कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, वृद्ध, विधवा और निराश्रितजनों के उत्थान के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर नवागत एसडीएम रुदौली संतोष कुमार, समाज कल्याण विभाग के रविश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, हेतुलाल लोधी, कुलदीप मौर्य पूर्व प्रधान, राकेश वर्मा प्रधान, मंदीप मिश्रा प्रधान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}