कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी का मनाया 55वां जन्मदिन
राहुल गांधी का जीवन देशवासियों की सेवा को समर्पित : तारिक रुदौलवी

रिपोर्ट फतेह खान
रुदौली-अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा, नेता प्रतिपक्ष जाति जनगणना के प्रबल पक्षधर शोषित वंचित, मजदूरों, गरीबों युवाओं महिलाओं की आवाज़ राहुल गांधी का नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी एवं विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रूदौली के संयुक्त नेतृत्व में केक काटकर 55वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन देशवासियों की सेवा, सद्भाव, न्याय और समता को समर्पित है। उनके संघर्ष और दृढ़ संकल्प से हम युवा प्रेरणा लेते हैं। वही दूसरी ओर यूथ विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव ही युवाओं महिलाओं शोषितों मजदुर किसानों की आवाज को उठाया है। उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम किया। इस अवसर पर शाह सैफ अहमद, फराज अहमद, मो आरिज़, मो आसिफ, सरफराज अहमद, मो तौक़ीर सलमानी, रूमान, हमजा, अबूबकर, अरशद, मो सैफ, असर सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।