भक्ति, सेवा और समर्पण का संगम बना रुदौली – सजीव हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारा दीप से रोशन हुए संस्कार – विधायक रामचंद्र यादव ने किया आयोजन का शुभारंभ

रुदौली-अयोध्या। समर्पण उत्थान सोसायटी के तत्वाधान में गत वर्षो की भाति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन ऋतु में सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित एवं भंडारा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरण कर किया। और उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा समाज सेवा के कार्यों में तत्पर रहती है। जो की बहुत ही सराहनीय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था लगातार विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्य करती आ रही है। संस्था के जितने भी सदस्य हैं वे निष्ठा पूर्वक तन मन धन से सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते हैं। तभी सभी कार्यक्रम भव्य और सफल हो पाते हैं। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा उपाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा उप प्रबंधक डॉ विकास श्रीवास्तव उप संगठन मंत्री डॉ मिश्रीलाल संयोजक राम सिंह प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा वरिष्ठ सदस्य विवेक गुप्ता अमर मिश्रा हनुमान सिंह आशीष शर्मा संजय अग्रवाल हिमांशु गर्ग प्रमोद शर्मा विजय तिवारी अशोक कुमार शिवकुमार लोधी मुकेश पांडे वेद तिवारी अनिल विश्वकर्मा पवन लोधी रमेश यादव राममिलन स्वामीनाथ पाल डॉ अर्जुन सिंह डॉ प्रमोद कुमार अजय पाल सुनील कुमार आलोक मिश्रा नितेश सिंह योगेंद्र शर्मा मो आलम त्रिभुवन निषाद अमर राजपूत अमित राजपूत ओम प्रकाश मनोज कुमार शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा पंकज मौर्या प्रेम यादव शीतला प्रसाद आशीर्वाद गुप्ता गंगा द्विवेदी आदित्य पाठक सभासद रामलाल यादव रामराज लोधी बुधराम लोधी रामसनेही लोधी कुलदीप सोनकर आशीष वैश्य प्रदीप यादव इंजीनियर सरफराज नसरुल्लाह पवन लोधी राजेश यादव सुनील कुमार संजय गुप्ता संजय शर्मा श्याम जी गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।