उत्तर प्रदेश

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में लिया हिस्सा, 5 दिन चलेगा यज्ञ

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव कामाख्या धाम मंदिर में पूजन अर्चन कर कलश यात्रा में हुए शामिल

रुदौली-अयोध्या। कामाख्या धाम मंदिर में श्री शतचंडी महायज्ञ और देवी पूजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश लेकर यज्ञशाला तक यात्रा की।श्री शतचंडी महायज्ञ और देवी पूजन 25 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस यज्ञ में दुर्गा सप्तशती का 100 बार पाठ किया जाता है। यह विश्व शांति, राष्ट्र हित और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए समर्पित है। 30 जून को सुबह 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसी दिन रात में जबाबी कीर्तन में मध्य प्रदेश की नीलम विश्वकर्मा और उरई के अजय विजय भाग लेंगे। कार्यक्रम में आयोजक बृज किशोर मिश्र, मां कामाख्या धाम के पुजारी आचार्य मनोज मिश्रा, निर्मल शर्मा और विकास मिश्रा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}