उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बालमुकुन्द द्विवेदी आडिटर पद पर चयनितः महराजगंज के निवासी ने बढ़ाया जिले का मान

महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम में बालमुकुन्द द्विवेदी का चयन आडिटर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे महराजगंज जनपद में हर्ष का माहौल है।

सिन्दुरियाँ गांव के मूल निवासी बालमुकुन्द द्विवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के निरंतर सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

उनकी इस सफलता पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों, जिनमें सुरेन्द्रमणि द्विवेदी, छैलाबिहारी द्विवेदी, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, शम्भूशरण द्विवेदी और दीनानाथ द्विवेदी शामिल हैं, ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके भाई मारुति नन्दन द्विवेदी और विवेक प्रकाश द्विवेदी ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। बालमुकुन्द द्विवेदी के चयन के बाद से परिवार में उत्सव का माहौल है। उनके रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, मित्रों और गांव के लोगों द्वारा लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि उनके परिवार की शैक्षिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि काफी प्रेरणादायक रही है।

उनके दोनों भाई, मारुति नन्दन द्विवेदी पीसीएस (वाणिज्य) और विवेक प्रकाश द्विवेदी समीक्षा अधिकारी (सचिवालय, लखनऊ) के पद पर कार्यरत हैं। उनके चाचा श्री छैलाबिहारी द्विवेदी भी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रहे हैं, जो प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}