उत्तर प्रदेशरायबरेली

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

नेहा मिश्रा, रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। शासन के मनसा के अनुरूप तहसील में संपन्न हो रहे संपूर्ण समाधान दिवस में दूर से चलकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण संबन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें अन्यथा निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बक्से नहीं जाएंगे। आज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नवागत उपजिलाधिकारी सचिन यादव उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। बताते चले कि, तहसील सभागार में संपन्न हुए संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 शिकायती पत्र आए जिसमें चार शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। तो वही राजस्व के दस पुलिस के चार विकास के तीन अन्य चार शिकायती पत्र आए। सभी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश। इस मौके पर तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह राजस्व विभाग के कर्मचारी सहित व अनेक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}