मीठेगांव टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

रिपोर्ट फतेह खान
मिल्कीपुर, अयोध्या।
मिल्कीपुर स्थित मीठेगांव टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं आरटीओ अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत चलाया गया। कार्यक्रम में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अवनीत सिद्धार्थ, आरटीओ अयोध्या आर.पी. सिंह तथा गोमती हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के मेंटेनेंस मैनेजर आदित्य, सचिन सिंह व रवि राय उपस्थित रहे अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सैकड़ों चालकों को पंपलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके कार्यक्रम में रूट पेट्रोलिंग टीम व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।



