Life Styleउत्तर प्रदेश

विजयदशमी के उपलक्ष्य मे एस.एफ़ हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा किया रावण दहन

विजयदशमी के उपलक्ष्य मे एस.एफ़ हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट नगर रावण दशहरा का पर्व मनाया गया।


एस.एफ हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा संचालित एस एफ स्ट्रीट स्कूल की सभी शाखा श्यामकुंज, मंशा टीला, महेन्द्र नगर के 340 बच्चों ने ट्रांसपोर्ट नगर पर आकर एक साथ मिल कर रावण दहन कर दशहरा का पर्व मनाया गया। दिशा इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर शिखा अग्रवाल जी ने बताया कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है. भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है। यहाँ स्कूली बच्चों ने 8 फुट ऊँचा रावण बनाया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा बनाये गए रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। रावण का वध भगवान श्रीराम जी स्वरूप बने बच्चे के द्वारा किया गया। रावण वध के साथ पुतला धूं-धूं कर जल उठा। इसी के साथ पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान रावण दहन कार्यक्रम में पियूष बंसल ने कहा कि यह विजयादशमी का त्योहार मानव मूल्यों और आदर्शों की उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह एक ऐसा पर्व है, जो समाज में सच्चाई, नैतिकता और मर्यादापूर्ण व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देता है। साथ ही साथ संस्था की वरिष्ठ सदस्या अंकिता शर्मा ने बताया की आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और समाज की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजन गुप्ता ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नयी प्रेरणा लेकर आए। साथ ही साथ आने वाले त्यौहारो पर स्वेदशी अपनाने को लेकर काफी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को खाद्य सामग्री बांट कर समापन किया। इस कार्यक्रम के दौरान तुषार बंसल, भारत अग्रवाल, राहुल, निशांत, काजल, कंचन, सुनीता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}