उत्तर प्रदेश

रुदौली को मिली बड़ी सौगात, चैरिटेबल ब्लड सेंटर का हुआ भव्य उदघाटन

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।रुदौली चैरिटेबल ब्लड सेंटर का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया।विधायक श्री यादव ने कहा कि रूदौली में इस केंद्र के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को आवश्यकता पड़ने पर समय से रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी।साथ ही कहा कि रक्तदान महादान है। और ऐसे संस्थान समाज के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। रक्तदाता संजय अग्रवाल ने 22वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। जबकि नीरज द्विवेदी ने 13वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा रामचंद्र यादव मुखिया निरंकारी सहित दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।ब्लड सेंटर के चेयरमैन आशीष सिंह, डायरेक्टर मनीष वर्मा एवं मार्केटिंग हेड अंजली बाजपेयी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य लोगों का बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। वही स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है। कि यह ब्लड सेंटर क्षेत्र के मरीजों और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डॉ कुलदीप यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}