कुदरत का अजब करिश्मा, गौ माता ने दिया दो सिर वाला बछड़ा

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में कुदरत का एक अजब करिश्मा देखने को मिला, जब एक गौ माता ने अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया। जिसके दो सिर बताए जा रहे हैं। हालांकि दुर्भाग्यवश जन्म के कुछ ही समय बाद बछड़े की मौत हो गई। यह घटना रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रामसहाय यादव (पुजारी दादा) से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व रामसहाय यादव ने अपनी सुंदर, सुशील कामधेनु गाय को अपने संपर्क के मीसा ग्राम पंचायत निवासी एक मित्र को दान में दिया था। उसी गौ माता ने यह अजीब बछड़े को जन्म दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही दो सिर वाले बछड़े को देखने के लिए रुदौली क्षेत्र के आसपास गांव के ग्रामीण भारी संख्या में देखने पहुँचे। जिनमें ग्रामीण महिलाएं बुर्जुग व छोटे बच्चों की मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस अनोखे जन्म को लेकर कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। रामसहाय यादव ने बताया कि यह सब प्रकृति का ही अद्भुत खेल है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत दुर्लभ होती हैं। और कुदरत की लीला को दर्शाती हैं। हालांकि बछड़े की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा दृश्य पहली बार देखा है। यह घटना कुछ समय तक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहेगी।



