उत्तर प्रदेश

चारागाह की भूमि पर अवैध निर्माण शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही ग्रामीणों में आक्रोश

नेहा मिश्रा, संवाददाता रायबरेली

महराजगंज रायबरेली। चारागाह की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही से ग्रामीणों में आक्रोश। जहां प्रदेश की योगी सरकार लगातार सुरक्षित भूमि को लेकर सख्त है वहीं महराजगंज के जिम्मेदार अधिकारी मनमानी करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं जिससे लगातार ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ता नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता खुर्शीद आलम निवासी कोटवा मदनिया ने शिकायत किया उसके बाद भी कोई सुनवाई नही हुई जिसको लेकर शिकायतकर्ता में नाराजगी है। दरियावगंज मजरे कोटवा मदनिया गाटा संख्या 1185 चारागाह दर्ज है वहीं गांव के तेज बहादुर पुत्र राम पाल  द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है कई बार शिकायत की गई उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई खानापूर्ति कर सिर्फ नोटिस चस्पा कर दिया जाता है। शिकायतकर्ता व ग्रामीणों का कहना है संबंधित मामलें में जल्द कोई कड़ी कार्यवाही नही की गई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}