उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संकल्प लें : रामचंद्र यादव

विधायक ने नरौली में मन की बात का किया सामूहिक श्रवण

रुदौली-अयोध्या। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 187, नरौली रुदौली देहात मण्डल में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भीषण गर्मी के बीच जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा पशु-पक्षियों की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के उपरांत विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पानी की बचत करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। श्री विधायक ने कहा कि जल है तो कल है। हमें स्वयं भी जल संरक्षण के प्रति सजग रहना होगा। और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। साथ ही भीषण गर्मी के इस दौर में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आगे उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है। कि गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें। इस अवसर पर सहकारी समिति गनौली के अध्यक्ष निर्मल शर्मा, कमलेश यादव, राम प्रेस यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}