कांग्रेस की नग्नता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
ए आई समिट में कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के जबाव में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

शिवम रावत,संवाददाता लखनऊ
काकोरी , लखनऊ ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ए आई समिट में शर्ट उतार कर किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरुद्ध आज भाजपा महिला मोर्च की जिला महामंत्री प्रतिभा वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं के साथ काकोरी के दुर्गागंज चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।राहुल गांधी मुर्दाबाद,कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिला महामंत्री प्रतिभा वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सारी दुनिया के सामने भारत की छवि को धूमिल किया है।इस प्रकार के नग्न प्रदर्शन ने कांग्रेस की नग्न मानसिकता को उजागर किया है ।

संवाददाता द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर मंडल उपाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि जनता ने सत्ता से बाहर कर के कांग्रेस को पहले ही नंगा कर दिया है और वे उसी नग्नता का प्रदर्शन दुनिया के सामने कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही है।

जहां विश्व ए आई तकनीक से स्वर्णिम भविष्य की तलाश कर रहा है,उसकी संभावनाओं पर विचार विमर्श कर रहा है वही कांग्रेस अपना दिमागी दिवालियापन दिखा रही है।

अगर राहुल गांधी को कोई दिक्कत थी तो लोकसभा में प्रश्न उठाते,जंतर मंतर पर धरना देते या प्रदर्शन करते परन्तु इस तरह विदेशी मेहमानों के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन कर के कांग्रेस ने जो भारत की छवि पेश की है वह बहुत ही निंदनीय है,शर्मनाक है।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य,सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव,प्रतिभा वर्मा,नीलम श्रीवास्तव,धीरू मौर्य,विपिन राजपूत,रविराज लोधी,दिवाकर लोधी,नवनीत निगम,संजय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


