डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक ने पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की प्रगति के मामले में मवई ब्लाक जिले में सबसे पीछे होने पर डीसी मनरेगा ने नाराजगी जाहिर की
सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के बाद तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में होगा फेरबदल

रुदौली-अयोध्या। उपायुक्त श्रम रोजगार उपेन्द्र कुमार पाठक ने तीन माह के बाद दूसरी बार फिर ब्लाक मवई पहुंच कर पंचायत सचिवों तथा रोजगार सेवकों तथा तकनीकी सहायकों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बार समीक्षा बैठक में डीसी मनरेगा का पारा काफी हाई था।बार बार निर्देश देने के बाद भी प्रगति के मामले में मवई ब्लाक जिले में सबसे पीछे है।पत्रकारों से बात करते हुए उपेन्द्र पाठक ने बताया कि ई के वाई के सम्बन्ध में ब्लाक मवई सबसे पीछे है।एम एन एम एस की गति को सुधारने के लिए प्रत्येक दिन एम एन एम एस को चेक करने के निर्देश दिये गये हैं।उन्होंने बताया कि जो काम किसी कारण छूट गये हैं। उनके मस्टर रोल निकाल लिए जायें।इन कामों को तत्काल पूर्ण करा लिया जाय।क्योंकि योजना बदल रही है। डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक ने बताया कि जो कार्य चल रहे हैं वह कार्य जब पूर्ण हो जाएंगे तो जिले में एक ही स्थानों पर जमे तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र भी बदले जायेंगे।बैठक में उन्होंने विकास कार्य संतोषजनक न मिलने पर पंचायत सचिवों तथा रोजगार सेवकों पर नाराजगी जाहिर की। और चेतावनी दी कि यदि संतोषजनक कार्य नहीं मिला तो जल्द ही फिर सभी रोजगार सेवकों व पंचायत सचिवों की क्लास ली जाएगी। श्री पाठक ने जाब कार्ड की ई के वाई सी की दयनीय स्थित पर चिंता जताते हुए उसे शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए।लेकिन मवई ब्लाक की स्थिति काफी दयनीय है।उपायुक्त श्रम मनरेगा ने बताया कि मवई ब्लाक में न तो रोजगार सेवक ध्यान देते हैं और न ही पंचायत सचिव कोई रूचि लेते हैं।अभी बहुत से अपूर्ण कार्य शेष हैं। बैठक में बीडीओ मवई भावना यादव, एपीओ यदुवेन्द्र, पंचायत सचिव अंकुर यादव, लालजी चौरसिया, अतुल दुबे, सौरभ गुप्ता, टीए प्रभाकर, पंचायत सचिव गोविंद सिंह, पंचायत सचिव आदेश चौधरी, राम भवन वर्मा, ललिता, कविता वर्मा, रवि कुमार, अर्सलान, रोजगार सेवक, साहब प्रसाद, कमल गुप्ता, अजय मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष कुमार, कंधई लाल सहित आदि उपस्थित थे।



