उत्तर प्रदेश

रन फॉर बिजली पासी” दौड़ में दिखा जोश, युवाओं ने दिया फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का संदेश

रुदौली-अयोध्या। वीर योद्धा महाराजा बिजली पासी की स्मृति में गुरुवार को भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव के द्वारा आयोजित ‘रन फॉर बिजली पासी’ दौड़ ने नगर क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। यह दौड़ सिर्फ मां कामाख्या नगर पंचायत क्षेत्र के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने भी इसमें सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित 3 किलोमीटर लंबी दौड़ को विधायक रामचंद्र यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ हरिहरपुर तिराहा से प्रारंभ होकर मां कामाख्या नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने तालियों और नारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक चेतना का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रतियोगिता में जिले के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंस राज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हिमांशु सिंह द्वितीय एवं गौरव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं नगर पंचायत स्तर पर केश राज साहू ने प्रथम, धर्मवीर गोस्वामी ने द्वितीय एवं आदर्श गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भले ही यह दौड़ नगर पंचायत क्षेत्र तक सीमित थी। लेकिन जिले से आए प्रतिभागियों को भी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बिजली पासी का जीवन शौर्य, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन ने फिटनेस, एकता और समाज के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी, सुमन पासवान, कमलेश यादव, अजय शुक्ला, दिनेश मिश्रा, राकेश यादव, महेश चौरसिया, वेद प्रकाश शुक्ला, किशोरी लाल भारती, जसकरन, दिनेश यादव, विकास मिश्रा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}