हाजी अब्दुल्लाह काज़िम शुजागंज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट फतेह खान
रुदौली अयोध्या शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी एवं मद्य निषेध विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में हाजी अब्दुल्लाह काज़िम शुजागंज मे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबन्धात्मक,पोस्टर,भाषण प्रतियोगीता का आयोजन किया गया है जिसमे विभिन्न प्रतिभा के धनी छात्रो ने भाग ले कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री/ पूर्व विधायक अब्बास अली ज़ैदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा की शुभांकर वेल्फेयर सोसयटी के मुखिया रमेश कुमार यादव एवं सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों एवम् सदस्यो को धन्यवाद एव्ं आशीर्वाद द देता हूँ कि ईश्वर इनकी शक्ति मे वृद्धि करे जो आज के युग एक फरिश्ता बन कर लोगो का जीवन एव्ं परिवार को बचाकर जीवन दान देने का कार्य कर रहे हैं विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह वा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हुदा बानो कक्षा 9, द्वितीय स्थान जेबा बानो कक्षा 9,तृतीय स्थान अक़्शा फातिमा पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान जेबा बानो कक्षा 11, द्वितीय स्थान अब्दुर्रहमन कक्षा 12,तृतीय स्थान नूरैन कक्षा 12,,भाषण प्रतियोगीता में प्रथम स्थान निकहत फातिमा कक्षा 9, द्वितीय स्थान इरम फातिमा कक्षा 10, तृतीय स्थान उम्मे खूलूद कक्षा 6, ने प्राप्त किया जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने उपस्थित सभी लोगो को नशा ना करने की शपथ दिलाई इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट सहाब अख्तर खान, कोषाध्यक्ष उमा कान्त वर्मा , कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव मीडिया प्रभारी अबु बकर, कालेज के प्रधानाचार्य महमूद अली, शिक्षक संतोष सिंह, सर्वेश कुमार,मंताशा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



