उत्तर प्रदेशमहराजगंज

सरस्वती ज्ञान मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने किया प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज।
दिनांक 23 जनवरी 2026 को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज के कार्यक्षेत्र अंतर्गत समवाय झूलनीपुर द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीत “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन पर आधारित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और वन्दे मातरम् के ओजस्वी स्वर से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूर्णतः राष्ट्रमय हो गया।


इस कार्यक्रम में विद्यालय के 75 छात्र-छात्राओं एवं 05 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक वन्दे मातरम् गायन ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में समवाय झूलनीपुर के निरीक्षक सर्वेश यादव सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे। निरीक्षक सर्वेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने SSB द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}