उत्तर प्रदेशमहराजगंज

व्यापारी सुरक्षा बैठक का दिखा असर, शटर तोड़ चोर गिरफ्तार पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों में बढ़ा भरोसा

महराजगंज (निशा प्रहरी)।
जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का सकारात्मक असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।


कोतवाली थाना प्रभारी श्री निर्भय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पिछले चार माह से लगातार शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर की गिरफ्तारी से जनपद के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा और मजबूत हुआ है।


पुलिस की इस निडर, निर्भीक एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना, कोतवाली प्रभारी श्री निर्भय सिंह सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारी और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संगठन पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}