उत्तर प्रदेशनिचलौलमहराजगंज

एसएसबी ने अवैध साखू लकड़ी के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

ठूठीबारी (महराजगंज)।
भारत–नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी एसएसबी की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साखु लकड़ी की तस्करी का खुलासा किया है। एसएसबी ने दो साखू के बोटे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भरवलिया चंदन नदी बांध के पास दो व्यक्ति साइकिल पर सागौन की लकड़ी ले जाते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, लेकिन लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह सागौन लकड़ी सुकरहर के पास जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से काटकर नेपाल में चोरी-छिपे बेचने के लिए ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
रामदरस चौहान पुत्र मोहर चौहान, निवासी ग्राम बोदना, थाना ठूठीबारी
देवी शरण यादव पुत्र जितई यादव, निवासी भरवलिया टोला बसंतपुर, थाना ठूठीबारी
बताया जा रहा है कि आरोपी देवी शरण यादव ठूठीबारी कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग से जुड़े होने के कारण वह लंबे समय से अपने साथियों के साथ अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}