खांडल विप्र विश्व परिषद में सुनील जी निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

जयपुर निवासी श्री सुनील जी खांडल को खांडल विप्र विश्व परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। परिषद की स्थापना से ही सुनील जी सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है। परिषद के अलावा भी वे विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रमुख पदों पर रहकर समाजसेवा में निरंतर जुड़े रहे हैं।
चुनाव अधिकारी श्री दिनेश जी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में कोर कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल जी, निवर्तमान अध्यक्ष नवल जी, निवर्तमान कोर कमेटी अध्यक्ष गिरिराज जी, युवा अध्यक्ष योगेश जी, संरक्षक सत्यनारायण जी, रामगोपाल जी, मुरली जी, नरेश जी, पंकज जी, विजय जी, गोविंद जी, कैलाश जी, भागीरथ जी, नरेश जी चोटियां, शांतनु जी, मनोज जी, राजेश जी, युवराज जी, सौरभ जी, निर्मल जी, सुमन जी, शिप्रा जी, गीतिका जी, आशा जी, उमा जी, चंदा जी सहित प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
सुनील जी ने सभी सदस्यों का विश्वास जताने और सर्वसम्मति से चुनने के लिए आभार प्रकट किया।
इस शुभ अवसर पर शांतनु शर्मा, पंकज डीडवानिया, आलोक जोशी, गीतिका शर्मा, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



